ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

ED दफ्तर पहुंचे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर, इस मामले में पूछताछ जारी

RANCHI: झारखंड में भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल अधीक्षक हामिद अख्तर आज ED दफ्तर पहुंचे. बता दें इससे पहले ED ने 26 और 27 जून को हामिद अख्तर को मनी लाउंड्रिंग केस में गवाही के ल

ED दफ्तर पहुंचे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर, इस मामले में पूछताछ जारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड में भूमि घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल अधीक्षक हामिद अख्तर आज ED दफ्तर पहुंचे. बता दें इससे पहले ED ने 26 और 27 जून को हामिद अख्तर को मनी लाउंड्रिंग केस में गवाही के लिए समन किया था लेकिन इस तारिख पर वे उपस्थित नहीं हुए थे. जहां जेल अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने जेल में नियमों का उल्लंघन कर आरोपियों को आपस में मिलने दिया.  


बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन के आरोपियों की मुलाकात से संबंधित CCTV फुटेज मांगने पर ED को गलत फुटेज को लेकर हामिद अख्तर को समन किया गया था. जिसके लिए आज यानी शुक्रवार को  11 बजे उन्हें रांची जोनल ऑफिस में हाजिर होने का नोटिस ईडी ने दिया. जिसके बाद आज वो ED दफ्तर पहुंचे है. उम्मीद है कि आज इस पूछताछ में कई सवालों के जवाब मिलगे. 


दूसरी तरफ 5 मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और जेल में बंद आरोपी प्रेम प्रकाश की जेल में मुलाकात को लेकर जेलर नसीम खान को समन किया गया है.  4 मई की देर रात रांची के पूर्व DC छवि रंजन ने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद बिचौलिए प्रेम प्रकाश से अपने VIP बैरक में मुलाकात की थी. यह नियमों के खिलाफ है. ED के अनुसार जेलर के पास ही सभी सेल की चाबियां होती हैं, ऐसे में सभी सेल बंद किए जाने के बाद किसके आदेश से प्रेम प्रकाश के सेल को खोलकर उसकी मुलाकात अपर डिविजन सेल में बंद छवि रंजन से कराई गई. इस मामले में ED जेलर से पूछताछ करेगी. 


टैग्स