ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

ईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चा

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंचे। अचानक दिल्ली से वे गायब हो गए थे। कथित जमीन धोखाधड़ी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत से ई

ईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंचे। अचानक दिल्ली से वे गायब हो गए थे। कथित जमीन धोखाधड़ी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत से ईडी पूछताछ करना चाहती थी। दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम पूछताछ के लिए भी गयी थी लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिली। अचानक उनके गायब होने की खबर मीडिया में आई। 


बीजेपी भी उनके लापता होने की बात करने लगी। बीजेपी ने हेमंत सोरेन की जानकारी देने वालों को 11 हजार रूपये ईनाम देने की भी घोषणा तक कर दी। करीब 40 घंटे के बाद हेमंत सोरेन के रांची में होने की खबर आई। आज सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आनन फानन में हेमंत सोरेन ने बुलाई। रांची में सीएम आवास पर यह बड़ी बैठक बुलाई गयी। बैठक में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थी। 


इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी किसी बैठक में शामिल नहीं हुई थी। पहली बार हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक दल की बैठक में शामिल हुई। कल्पना सोरेन के बैठक में शामिल होने के बाद यह चर्चा होने लगी कि कल्पना सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया जा सकता है। शायद इसी बात को लेकर हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को मीटिंग के लिए बुलाया है। बता दें कि 31 जनवरी को ईडी के समक्ष हेमंत सोरेन पेश होंगे। ईडी की पूछताछ से पहले वे विधायकों के साथ रांची में बैठक कर रहे हैं। शाम 4.30 बजे जेएमएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। कल्पना सोरेन विधायक नहीं है इसके बावजूद वो विधायकों की बैठक में शामिल हुई। इस बैठक के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे और पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाएंगे?  जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायकों से साथ के बाद हेमंत सोरेन ने बापू को नमन किया। 


इससे पहले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर कहा कि "आज झारखंड के लोगों का मान सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया" "एक कहावत है कि बापे पूत परापत घोड़ा, कुछ नहीं तो थोड़म थोड़ा... मतलब बेटा चाहे लाख अलग हो लेकिन उसके कुछ गुण बाप से ज़रूर मिलते हैं, वीर शिबू सोरेन जी केन्द्रीय मंत्री रहते 21 दिन ग़ायब हो गए थे आज उनका बेटा झारखंड का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 2 दिन से ग़ायब । डरपोक व कायर लोगों को जनता जान गई है" " जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के लॉकर से @dir_ed  को 40 लाख कैस बरामद हुआ है,कहीं मुख्यमंत्री जी अपने अरबों रुपये के कैस को ठिकाने तो पिछले 50 घंटे से ग़ायब रहकर नहीं कर रहे हैं..लापता मुख्यमंत्री/ डरपोक आख़िर रॉची में अवतरित हुए । मैंने कल रात ही सड़क मार्ग से भागने की बात कही थी । मेरी बात सत्य हुई

 ईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चाईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चाईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चाईडी की पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन की रांची में बैठक, विधायकों की मीटिंग में पहली बार उनकी पत्नी हुईं शामिल, कल्पना को सीएम बनाए जाने की चर्चा


टैग्स