ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

ED के सवालों से उलझे कारोबारी इजहार अंसारी, कोल आवंटन और शेल कंपनियों को लेकर 7 घंटे हुई पूछताछ

RANCHI: झारखंड में अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ED ने गुरुवार को कारोबारी इजहार अंसारी से लंबी पूछताछ की. उन्हें पिछले हफ्ते ही समन किया गया था. अधिकारियों ने कारोबारी से उनक

ED के सवालों से उलझे कारोबारी इजहार अंसारी, कोल आवंटन और शेल कंपनियों को लेकर 7 घंटे हुई पूछताछ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ED ने गुरुवार को कारोबारी इजहार अंसारी से लंबी पूछताछ की. उन्हें पिछले हफ्ते ही समन किया गया था. अधिकारियों ने कारोबारी से उनकी कंपनियों और कंपनियों के नाम पर आवंटित कोयले की पूरी विवरणी मांगी है. कोल का आवंटन किस एजेंसी के जरिए हुआ और हार्ड कोक कंपनियों में कितने कोयले का इस्तेमाल हुआ. इससे जुड़े सवाल ED ने पूछे. 


इजहार अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला कंपनियों से रियायती दर पर कोयला उठाया और उसे खुले बाजार में बेच दिया. ED अधिकारियों के अनुसार एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. जिससे यह स्पष्ट है कि कंपनियों के नाम पर कोयले का आवंटन तो हुआ, लेकिन उन कंपनियों में कोयले का इस्तेमाल नहीं हुआ. ईडी ने उन शेल कंपनियों के विषय में भी जानकारी मांगी जिसमें इजहार अंसारी निदेशक हैं. 


बता दें गुरुवार को ED ने इजहार के बैंक खातों को लेकर भी पूछताछ की. ईडी को शक है कि JSMDC से कम दर में आवंटित कोयले की कालाबाजारी कर दी गई.  ईडी सूत्रों के अनुसार इजहार अंसारी ने पूजा सिंघल के करीबी CA सुमन कुमार को भी कोल आवंटन के एवज में कमीशन दिया था. इजहार अंसारी के मोबाइल फोन में सुमन कुमार का नंबर CMO के नाम से सेव था. पूछताछ में पूर्व में भी सुमन कुमार के साथ अपने रिश्तों को लेकर इजहार ने घुमा फिरा कर जवाब दिया.


टैग्स