ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

ED के समक्ष पेश नहीं हुए IAS छवि रंजन, ये वजह बता मांगा मई महीने का समय

RANCHI : आईएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में समन जारी किया गया था। इस समन के अनुसार अधिकारी को ईडी के समक्ष उपस्थित होना था। लेकिन, आईएस अधिकारी आज उप

ED के समक्ष पेश नहीं हुए IAS छवि रंजन, ये वजह बता मांगा मई महीने का  समय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : आईएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने जमीन घोटाले मामले में समन जारी किया गया था। इस समन के अनुसार अधिकारी को ईडी के समक्ष  उपस्थित होना था। लेकिन, आईएस अधिकारी आज  उपस्थित नहीं पाय। हालांकि, उन्होंने इसको लेकर ईडी ऑफिस को मेल भेजकरउपस्थित न हो पाने का कारण बताया था। जिसके बाद आज उनके वकील के तरफ से रांची के ईडी ऑफिस में फिजिकल कॉपी जमा किया गया। लेकिन, अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक उन्हें राहत नहीं दिया गया है। 


दअरसल, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन सरकार से उन्हें पहले ही 17 अप्रैल से लेकर 1 मई तक 'पितृत्व अवकाश' की छुट्टी मिल चुकी थी। इसलिये उन्होंने ईडी ऑफिस को आवेदन देकर मई के पहले हफ्ते के बाद का वक्त देने का निवेदन किया है।  हालांकि, ईडी के अधिकारियों ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। ईडी की टीम ने उन्हें किसी भी हाल में शाम चार बजे तक पूछताछ के लिए पेश होने या परिणाम भुगतने का निर्देश दिया है। 


वहीं, ईडी के तरफ से यह निर्देश मिलने के बाद उनके वकील अभिषेक गुप्ता ने उनके आउट ऑफ स्टेशन होने को आधार बनाया। उन्होंने कहा कि कल रात में ही वे रांची पहुंच पायेंगे।  इससे पहले भी गुरूवार को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा था। लेकिन, उन्हें समय नहीं दिया गया था। उसके बाद अब एक बार फिर से उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, ईडी ने दस्तावेज में जालसाजी कर सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में 13 अप्रैल , 2023 को पूर्व डीसी छवि रंजन, रांची स्थित बड़गाईं के सीओ मनोज कुमार, कर्मचारी भानु प्रताप और जमीन कारोबारियों समेत 18 लोगों के 21 ठिकानों पर छापा मारा था। पूछताछ के क्रम में बड़गाईं अंचल के कर्मचारी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने जांच के दौरान यह पाया कि कोलकाता स्थित रजिस्ट्रार के कार्यालय के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था।