ब्रेकिंग
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषित

ED का बड़ा एक्शन : अरेस्ट हुआ आलमगीर आलम का PS संजीव कुमार लाल : घर से मिला था नोटों का पहाड़

DESK : रांची में मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को ईडी ने छापामारी की थी। इस दौरान 35 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कल देर रात ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचि

ED का बड़ा एक्शन : अरेस्ट हुआ आलमगीर आलम का PS  संजीव कुमार लाल : घर से मिला था नोटों का पहाड़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK :  रांची में मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े ठिकानों पर सोमवार को ईडी ने छापामारी की थी। इस दौरान 35 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कल देर रात ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने कल मंत्री से जुड़े कुल छह ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने यह एक्शन 35 करोड़ रुपए कैश की बरामदगी के बाद लिया है।


दरअसल, सोमवार को निजी सचिव के नौकर जहांगीर आलम के घर ईडी ने छापेमारे के बाद 31.20 करोड़ रुपए जब्त किए थे। वहीं अन्य ठिकानों से भी भारी संख्या में कैश बरामद किए गए हैं। झारखंड कैश कांड में ईडी ने मंत्री के निजी सचिव के साथ-साथ उस नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके घर से नोटों का पहाड़ मिला था। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को कैश बरामदगी के बाद लंबी पूछताछ कर देर रात गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जल्द ही ईडी मंत्री आलमगीर आलम को भी पूछताछ के लिए समन जारी करने वाली है। 


ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज स्वयं जहांगीर आलम के फ्लैट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मौजूदगी में जांच-पड़ताल कराई। जांच में आए तथ्यों के मुताबिक ठेके की कट मनी का पैसा यहां एकत्र किया जाता था। छापेमारी के दौरान ईडी को विभाग के कई अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े कागजात भी मिले हैं। ईडी के अनुसार, गोड्डा के पोड़ैयाहाट के बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव को यथावत रखने की पैरवी की गई थी। गोड्डा के कार्यपालक दंडाधिकारी एजाज आलम की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को देकर उन्हें सरैयाहाट का बीडीओ बनाने की सिफारिश भी की गई थी। जरमुंडी के बीडीओ सेकंड बैच अधिकारी फुलेश्वर मुर्मू को बीडीओ गोड्डा सदर के तौर पर पोस्टिंग के लिए पैरवी की गई थी।