ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

झारखंड में रफ्तार का कहर: ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका जिले से आ रही है जहां तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. यहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पि

झारखंड में रफ्तार का कहर: ट्रक और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका जिले से आ रही है जहां तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. यहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पिकअप वैन के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हो गई.


यह हादसा जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमतल्ला गांव के समीप का है. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. जिसमें पिकअप के चालक राकेश घोष और खलासी कौशिक मोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सुबह सुबह की बताई जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार आम आम लदा पिकअप वैन पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान से पाकुड़ की ओर जा रहा था, और ट्रक पाकुड़ से बिहार के बौंसी की ओर जा रहा था. ट्रक किसी कारण से रास्ते के किनारे खड़ा कर दिया गया था. इसी खड़े ट्रक में पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें चालक और खलासी की केबिन में ही दब कर मौत हो गई.


सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी अमन राज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. दोनों शव को गाड़ी से निकलवाया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों अपने कब्जे में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को खबर दी गई है. उनके आने के बाद सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.


टैग्स