ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

गिरिडीह में दरिंदगी: संपत्ति के चलते चाची ने मासूम के मुंह में डाला ब्लेड, हालत नाजुक

रेशमी देवी पर आरोप है कि जमीन के चक्कर में उसने शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

JHARKHAND NEWS
दिल को दहला देने वाली घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND NEWS: गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति विवाद के चलते एक महिला ने अपने भतीजे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि चाची ने साजिश के तहत मासूम बच्चे के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सुधार न होने पर उसे रांची रेफर कर दिया गया।


पीड़ित पिता राहुल कुमार सोनी ने अपनी भाभी रेशमी देवी पर यह घिनौना कृत्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के कारण रेशमी देवी ने उनके बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद बच्चे को लगातार उल्टियां होने लगीं, जिससे परिजन घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले नजदीकी अस्पताल में इलाज हुआ, फिर हालत नाजुक देख पहले तलैया और फिर रांची रेफर किया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद अब बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।


राहुल कुमार सोनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया कि रेशमी देवी ने पहले ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद रेशमी देवी और उनके पति भीखो सोनार फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

टैग्स