ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

डबल मर्डर से हडकंप, मां और बच्चे की गला दबाकर हत्या

DEVGHAR : झारखंड में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इस

डबल मर्डर से हडकंप, मां और बच्चे की गला दबाकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DEVGHAR : झारखंड में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला देवघर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात अपराधियों ने बच्चे और उसकी मां की गला दबाकर की निर्मम हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से जहां जसीडीह थाना इलाके के घोरलास स्थित बघोड़ी में अज्ञात बदमाशों ने 12 वर्ष के बच्चे समेत उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।  इतना ही नहीं घर के भीतर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। इसमें से कुछ कागजात भी गायब बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। 


घटना के संबंध में मृतका के घरवालों का दावा है कि, पैसों की लेन देन को लेकर आस पास के गांव के लोगों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतिका का नाम मीनी देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के ही सरासनी की रहने वाली है और घोरलास के बघोड़ी में अपना मकान बनाकर पति और बेटे के साथ रह रही थी। 


बताया जा रहा है कि मृतका मीनी देवी का पति रात के वक़्त टोटो रिक्शा चलाता है और मीनी देवी अपने गांव और आसपास में सूद-ब्याज पर पैसे उधार देने का कारोबार करती थी। घर से बाहर गया था।  घरवालों के मुताबिक जिस डायरी में मिनी देवी पैसों के लेन देन का हिसाब रखती थी। वह भी मौके से गायब मिला हैं। इस दौरान बच्चे की हत्या बड़े बेरहमी से की गई है। बीती रात इलाके में हल्की बारिश भी हुई थी और बच्चे के कपड़े भी भींगे हुए थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नारायण दास के साथ जसीडीह थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।