ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

झारखंड: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

LOHARDAGA: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक दर्दनाक खबर आई है. यहां नहाने गए दो भाइयों की पानी भरे गढ्डे में (डोभा) डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद दोनों बच्चों के घर में कोहर

झारखंड: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

LOHARDAGA:  झारखंड के लोहरदगा जिले से एक दर्दनाक खबर आई है. यहां नहाने गए दो भाइयों की पानी भरे गढ्डे में (डोभा) डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद दोनों बच्चों के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  लगातार इस प्रकार की घटनाएं जिले में हो रही हैं.


दरअसल जिले के टोटो बड़का टोली गांव में भुतहा डोभा में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई है. दोनों की पहचान स्थानीय निवासी कार्तिक उरांव के बेटे श्रीकांत (8 वर्ष) और श्रीनाथ (10 वर्ष) के रूप में दोनों की पहचान हुई है. जहां दोनों भाई नहाने के लिए डोभा में गए और इसी बीच दोनों की डूबने से मौत हो गई.


दूसरी तरफ घर वालों को काफी देर बाद इस घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद दोनों को डोभा से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दोनों भाइयों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के द्वारा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.


टैग्स