ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

दो महिला खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. शराब पीकर छूने की कोशिश करते हैं कोच सर

JHARKHAND : खबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से है, जहां दो महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने कोच पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों महिला खिलाड़ियों ने कोच पर चाईबासा सदर थाने

दो महिला खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. शराब पीकर छूने की कोशिश करते हैं कोच सर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : खबर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से है, जहां दो महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने कोच पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों महिला खिलाड़ियों ने कोच पर चाईबासा सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। कोच पर आरोप है कि उसने चाईबासा इंडोर स्टेडियम में छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया और जब दोनों खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी।


छेड़खानी का आरोप सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच राहुल कुमार पर लगा है। दोनों महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि राहुल कुमार ने चाईबासा स्थित इंडोर स्टेडियम में दोनों के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। दोनों खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत खेल पदाधिकारी से भी की लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।


दरअसल, छेड़खानी की पहली घटना 25 मई को जबकि दूसरी 31 मई को हुई थी। कोच राहुल कुमार के खिलाफ एक महिला खिलाड़ी ने 2 जून को जबकि दूसरी ने 6 जून को खेल पदाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। दो-दो बार शिकायत मिलने के बावजूद खेल पदाधिकारी ने आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद दोनों महिला खिलाड़ी चाईबासा सदर थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।


दोनों महिला खिलाड़ियों ने कोच राहुल कुमार के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने इंडोर स्टेडियम में शराब के नशे में दोनों के साथ छेड़खानी की और जब दोनों घर गईं तो वहां भी पहुंचकर राहुल ने दोनों को परेशान किया। एक खिलाड़ी का आरोप है कि कोच राहुल कुमार ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। महिला खिलाड़ियों द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 

टैग्स