ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

दो दिनों से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह से खबर आ रही है जहां कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई है. बताया जा रहा है वो दिनों से लापता था. वही घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.&nbs

दो दिनों से लापता युवक की कुएं में मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह से खबर आ रही है जहां कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई है. बताया जा रहा है वो दिनों से लापता था. वही घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 


यह घटना जिले के  बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहत्ती का है. जहां युवक  एक शादी समारोह में भाग लेने अपने फूफा के घर आया हुआ था. लाश उसके फूफा के घर के बगल के ही एक कुएं में मिली. इधर घटना की खबर फैलते ही आस पड़ोस के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाल कर कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.


युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी खुर्द के निवासी अशोक गोप के 24 साल के बेटे सागर यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक युवक सागर यादव 22 जून को अपने घर से फूफा के घर में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया हुआ था. शादी वाली रात के बाद यानी 23 जून से वह लापता था. परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद परिजनों ने 24 जून को थाने में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वही 25 जून को सुबह युवक का शव उसके फूफा के घर के बगल के कुएं में तैरता हुआ मिला.


वही पूरे मामले पर बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


टैग्स