ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

झारखंड में सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े; 3 लोग अरेस्ट

DHANBAD: धनबाद में सरकारी तालाब की जमीनों पर कब्ज़े का खेल बदस्तूर जारी है. ताजा घटना क्रम में मनइटांड़ छठ तलाब के निकट मौजूद ग़ैराबाद खाता संख्या 157 की जमीन पर अवैध कब्जा जमान

झारखंड में सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े; 3 लोग अरेस्ट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद में सरकारी तालाब की जमीनों पर कब्ज़े का खेल बदस्तूर जारी है. ताजा घटना क्रम में मनइटांड़ छठ तलाब के निकट मौजूद ग़ैराबाद खाता संख्या 157 की जमीन पर अवैध कब्जा जमाने की शिकायत उपायुक्त के समक्ष की गई. शिकायत अरुण साव नामक शख्स ने धनबाद उपायुक्त से शिकायत की, जिसके बाद उपायुक्त के आदेश पर अंचलाधिकारी प्रशांत लायक एवं धनसार थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंची .जहां सीओ के समझाने बुझाने के बावजूद विधि व्यवस्था का खतरा उत्पन्न होता देख पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें वादी एवं प्रतिवादी दोनों शामिल हैं.


दोनों ही पक्षों का दावा था कि उनका कब्जा विगत 30 साल से अधिक समय से उक्त जमीन पर है. ऐसे में यह गैराबाद जमीन उनकी होनी चाहिए और दूसरे पक्ष जगदीश साव नामक सख्स पर कार्रवाई होनी चाहिए.


पूरे मामले में सीओ ने सरकारी अमीन को जमीन की नापी करा कर गैराबाद एवं रैयत भूमि को चिन्हित करने का आदेश दिया एवं दोनों पक्षों को दावे से संबंधित कागज के साथ कार्यालय में मौजूद होने का निर्देश दिया है. सीओ ने पूरे मामले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाई की भी बात कही है.

टैग्स