ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

झारखंड में सड़क हादसा: फॉर्चूनर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, दपंति की मौत, बेटा गंभीर

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर यहां तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने एक बाइक सवार पति पत्नी और उनके बेटे

झारखंड में सड़क हादसा: फॉर्चूनर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला, दपंति की मौत, बेटा गंभीर
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर यहां तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने एक बाइक सवार पति पत्नी और उनके बेटे को कुचल दिया, जिससे पति पत्नी की मौत हो गई. वहीं बेटे की हालत गंभीर है. उसका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है. 


मृतकों की पहचान 45 साल के राणा दास और उनकी पत्नी 35 साल की मानसी दास के रूप में हुई है. राणा दास BSNL में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. वहीं घायल बेटे का नाम ऋषभ दास हैं. बताया गया कि अपने बेटे ऋषभ के इलाज के लिए पत्नी के साथ राणा बाइक से डॉक्टर के पास गए थे. वे देर रात घर वापस लौट रहे थे. उसी वक्त एक तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राणा दास की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं पत्नी को आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन पत्नी ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं बेटे की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बेटे का इलाज कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है.


जानकरी के अनुसार फॉर्चूनर जिले के एक बड़े घराने है. घटना सदर थाना क्षेत्र के धैयारानी बांध के पास की है. जहां प्रभात मॉल के पास यह सड़क हादसा हुआ है. मृतक के भाई के अनुसार  जिस फॉर्चूनर से यह हादसा हुआ, उस फॉर्च्यूनर का नंबर JH10 FC 0045 है. यह फॉर्चूनर मेसर्स सिंह नेचुरल एंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है. बताया जा रहा है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के नाम से ये कंपनी रजिस्टर्ड है.

टैग्स

संबंधित खबरें