ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसा, तीन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंस गया है। इस घटना में तीन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर

धनबाद में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसा, तीन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: बड़ी खबर धनबाद से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंस गया है। इस घटना में तीन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए हैं हालांकि बीसीसीएल के अधिकारी और पुलिस फिलहाल इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। केंदुवाडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कुसुंडा एरिया की है।


दरअसल, धनबाद में अवैध कोयला खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पैसे कमाने के चक्कर में लोग गलत तरीके से खनन करने के दौरान हादसों के भी शिकार हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। अबतक कितने ही लोग अवैध चाल धंसने की घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला केंदुवाडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कुसुंडा एरिया से सामने आया है, जहां अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से तीन से अधिक लोगों के धंसने की बात सामने आ रही है।


इस घटना के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद बीसीसीएल और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है। प्रशासनिक तौर पर फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है।