ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

धनबाद के जज उत्तम आनंद मर्डर केस में सजा का ऐलान, दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सीबीआई कोर्ट ने जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में सजा का ऐलान किया है। इस मामले में दो दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी

धनबाद के जज उत्तम आनंद मर्डर केस में सजा का ऐलान, दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सीबीआई कोर्ट ने जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में सजा का ऐलान किया है। इस मामले में दो दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है। सीबीआई कोर्ट ने दोषी लखन और राहुल वर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई है इसके साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सीबीआई की विशेष कोर्ट के जज रजनीकांत पाठक ने यह सजा सुनायी है। गौरतलब है कि 28 जुलाई 2021 को जज उत्तम आनंद की हत्या की गयी थी।


इससे पहले 28 जुलाई 2022 को केस के दोनों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सीबीआई विशेष कोर्ट के न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या मामले में ऑटो रिक्शा ड्राइवर लखन और सहायक राहुल वर्मा को दोषी ठहराया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 और 34 के तहत आरोप तय किए गए थे। आज इन दोनों दोषियों को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।


इस मामले की सुनवाई फरवरी में शुरू हुई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान 58 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला था कि न्यायाधीश आनंद धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर टहल रहे थे तभी ऑटो रिक्शा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था लेकिन बाद में झारखंड सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया। आज इस मामले पर फैसला कोर्ट ने सुनाया है। दोनों दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी है।