ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

'अंकल माफ कर दो, अब नहीं करेंगे...' मंदिर में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट, Video Viral होने के बाद दोनों सदमें में

DHANBAD: धनबाद के निरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। वीडियो खास निरसा के नया डंगा स्थित काली मंदिर का है। जिसमें मंद

'अंकल माफ कर दो, अब नहीं करेंगे...' मंदिर में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट, Video Viral होने के बाद दोनों सदमें में
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

DHANBAD: धनबाद के निरसा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। वीडियो खास निरसा के नया डंगा स्थित काली मंदिर का है। जिसमें मंदिर संचालक एवं उसके समर्थकों द्वारा प्रेमी जोड़े के साथ गाली गलौज और मारपीट की गयी है। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।  


बताया जाता है कि मंदिर परिसर में मिलते प्रेमी प्रेमिका की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। जिसका फुटेज मंदिर संचालक ने देखा। वो अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर संचालक और उसके समर्थकों ने दोनों की खूब फजीहत की। इतना ही नहीं मंदिर संचालक के एक समर्थक ने मोबाइल से फजीहत का विडियो बना फेसबुक पर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने पर दोनों शर्मसार हो गये और जान देने का मन बना लिया। लेकिन वीडियो वायरल होने की सूचना दोनों के परिजनों को मिल चुकी थी। दोनों को समझाया गया तो किसी तरह माने। फिलहाल दोनों सदमे में है। कुछ अनहोनी की चिंता परिजनों को सता रही है।


युवक गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं युवती पश्चिम बंगाल के आद्रा की रहने वाली है। मैथन में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा (17) इंटर साइंस का छात्र है। लड़की भी इंटर साइंस की छात्रा है। दोनों एक साथ कालेज में पढ़ते हैं। बताया कि घटना दो जून शनिवार की है। उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ मैथन कल्याणेश्वरी मंदिर पूजा करने गया था। साथ में वह लड़की भी थी। इसके बाद वे लोग खास निरसा नया डंगा स्थित काली मंदिर गये। जहां मोबाइल से लड़की के साथ सेल्फी ले रहा था। उसके बेटे ने कुछ ग़लत नहीं किया। बेवजह उसके बेटे और लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 


मां ने बताया कि वीडियो वायरल होने से उसका बेटा और लड़की सदमे में हैं। दोनों जान देने की बात कर रहा है। किसी तरह समझाया गया है। फिर भी दोनों तनाव में है। शर्म से कालेज नहीं जा रहे हैं। यदि उसके बेटे को कुछ हुआ तो मंदिर संचालक और उसके समर्थकों को नहीं छोड़ूंगी। यह भी कहा कि लड़की से उसकी मोबाइल पर बात हुई है। आत्महत्या कर लेने की बात अफवाह है। मंगलवार को क्षेत्र में वायरल वीडियो की खूब चर्चा हुई।

टैग्स