ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

बाबानगरी जाना अब और होगा आसान, इस शहर से जल्द शुरू होने जा रही दूसरी फ्लाइट

होली से पहले झारखंड को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट की तैयारी जोरों पर है। इसके शुरू होने से देवघर और दिल्ली के बीच का सफर और भी आसान हो जाएगा।

aeroplane
aeroplane
© aeroplane
User1
2 मिनट

झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है! होली से पहले उन्हें केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। बाबा नगरी देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस भी तैयारी कर रही है। देवघर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी। सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री ने इंडिगो को देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई। दूसरी फ्लाइट सेवा शुरू होने से दिल्ली से देवघर आने वाले यात्री दोपहर में बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद शाम की फ्लाइट से वापस लौट सकेंगे।


अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि फ्लाइट किस समय और किस दिन उड़ान भरेगी। बहरहाल, दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट सेवा शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि इसका शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. क्योंकि हर दिन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. 


दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू होने से झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा. इस फ्लाइट के शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. दिल्ली और देवघर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. दूसरी फ्लाइट शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इससे झारखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.