ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

देवघर एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार, कोलकाता से आई इंडिगो की फ्लाइट ट्रायल में रहा सफल

JHARKHAND: खबर बाबा नगरिया बैधनाथ धाम से जुड़ी है। अब झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी। आज यानी मंगलवार को कोलकाता से आई 180 यात्रियों की क्षमता वाली इ

देवघर एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार, कोलकाता से आई इंडिगो की फ्लाइट ट्रायल में रहा सफल
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

JHARKHAND: खबर बाबा नगरिया बैधनाथ धाम से जुड़ी है। अब झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी। आज यानी मंगलवार को कोलकाता से आई 180 यात्रियों की क्षमता वाली इंडियो फ्लाइट का ट्रायल किया गया। विमान की लैडिंग के साथ-साथ टेक ऑफ भी किया गया। देवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 320 का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। 


बता दें कि उद्घाटन के बाद देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो जायेगी। देवघर एयरपोर्ट में मैनेजर और कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि की घोषणा की जाएगी। 


इसके दस दिन पहले ही एयरलाइंस कंपनियां देवघर एयरपोर्ट से हवाई सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी चालू कर देंगी। श्रावणी मेला से पहले देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू भी कर दी गयी है।

टैग्स