ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

Jharkhand news: बिहार के बाद अब झारखंड में आसमानी बिजली का कहर...4 लोगों की मौत, एक महिला घायल

Jharkhand news: बिहार के बाद अब झारखंड में भी आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। हजारीबाग जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई हैं।

आकाशीय बिजली, Lightning strike, झारखंड समाचार, Jharkhand news, हजारीबाग, Hazaribagh, मौत की खबर, Death news, बिजली गिरना, Lightning incident, ग्रामीण क्षेत्र, Rural area, मुआवजा, Compensation, प्राकृत
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Jharkhand news: बिहार के बाद अब झारखंड में भी आसमानी बिजली ने तबाही मचाई है। हजारीबाग जिले में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं।


जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के पदमा और चुरचू प्रखंडों में गुरुवार दोपहर को ये हादसे हुए। पदमा इलाके में एक खेत में मवेशी चरा रहे तीन लोग—शिवपूजन साव, अजय साव और सूरज कंडू—बिजली गिरने की चपेट में आ गए। तीनों एक झोपड़ी के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे, तभी यह घटना हुई। वहीं चुरचू गांव में गंगो किस्कू नाम के व्यक्ति की भी बिजली गिरने से मौत हो गई, जब वह जंगल में लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे| 

सरकार करेगी मुआवजे की व्यवस्था ? 

इन घटनाओं के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त नैन्सी सहाय से मुआवजे की मांग की। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन ने नुकसान के आकलन के लिए एक टीम भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर मृतकों के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, इचाक थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय मालती देवी आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

आपको बता दे कि यह दुखद घटना उस वक्त सामने आई है जब बिहार में बीते दो दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। अब झारखंड में भी मौसम की यह मार चिंता का विषय बनती जा रही है।

टैग्स