ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

कोरोना संक्रमित BJP विधायक की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजे गए हैदराबाद

DESK : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक की अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि विधायक का आक्सीजन लेवल काफी

कोरोना संक्रमित BJP विधायक की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजे गए हैदराबाद
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक की अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि विधायक का आक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया है और उनके फेफड़े में भी संक्रमण की शिकायत है. 


जानकारी के अनुसार, झारखंड में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक इंद्रजीत महतो की तबीयत अचानक से बहुत ख़राब हो गई जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती सिंदरी के भाजपा विधायक को पहले सड़क के रास्ते एंबुलेंस से बोकारो लाया गया और वहां से फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. 


बता दें कि मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रचार के दौरान महतो की तबीयत खराब हुई थी और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उन्हें 12 अप्रैल को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान उनका आक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया. उनके फेफड़े में भी संक्रमण की शिकायत है. इसे देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी. इसके बाद तुरंत उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया है. 

टैग्स