ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

कोरोना के डर से पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने हजारों जिंदा मुर्गों को फेंका नदी किनारे, ओले गिरने से सभी की हुई मौत

GARHWA: कोरोना वायरस के डर से घबराए मालिक ने पोल्ट्री फॉर्म से अपने हजारों मुर्गों को नदी किनारे फेंक दिया. मुर्गों को फेंकने के कुछ देर बाद की तेज बारिश के साथ ओले गिरे और सभ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA: कोरोना वायरस के डर से घबराए मालिक ने पोल्ट्री फॉर्म से अपने हजारों मुर्गों को नदी किनारे फेंक दिया. मुर्गों को फेंकने के कुछ देर बाद की तेज बारिश के साथ ओले गिरे और सभी मुर्गों की मौत हो गई. यह घटना गढ़वा जिले के मझिआंव की है. 

सोशल मीडिया में वीडियो देख घबराया मालिक

फॉर्म का मालिक कृष्णा मेहता के बारे में बताया जा रहा है कि वह मुर्गा को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो देखा था. जिसके कारण वह परेशान हो गया था. उसको डर लग रहा था कि अगर ये सभी मुर्गा मरे तो गांव में बीमारी फैल जाएगी. इसको लेकर ही उसने हजारों मुर्गा को फेंकने का फैसला लिया.

घटा भी लग रहा था

कोरोना के डर से मुर्गा की बिक्री भी कम हो गई. जिससे हजारों मुर्गों को रखकर खिलाना कृष्णा को बहुत महंगा पड़ रहा था. कोरोना के डर के आगे 25-30 रुपए भी कोई मुर्गा खरीदने को तैयार नहीं था. मुर्गों को बेवजह दाना खिलाना और उसकी सेवा करने से बेहतर उसने फेंकना उचित समझा. 

मुर्गा-मछली में कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं

बता दें कि केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह पहले ही कह चुके हैं कि मांस या अंडा खाने से कोरोना वायरस कोई संबंध नहीं है. लेकिन  फिर भी कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है. जिसके कारण कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है. डर से लोग लोग खरीद नहीं रहे हैं. 

टैग्स