ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- सदन में BJP के MLA कुत्ते की तरह भौंकते हैं

RANCHI: सदन में हंगामा होने से भड़के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बीजेपी विधायकों को कुत्ते से तुलना कर डाली. कहा कि यह लोग सदन में भौंकते रहते हैं. इनलोगों को आचरण सिखने की जरू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: सदन में हंगामा होने से भड़के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बीजेपी विधायकों को कुत्ते से तुलना कर डाली. कहा कि यह लोग सदन में भौंकते रहते हैं. इनलोगों को आचरण सिखने की जरूरत हैं. सारे लोगों का हेड सीपी सिंह हैं. इनके नेतृत्व में बीजेपी विधायक भौंकते हैं.

बीजेपी ने कहा-संस्कार विहिन नेता हैं अंसारी

इरफान अंसारी के बयान से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी संस्कार विहिन नेता हैं. इनके बयान पर कुछ बोलना ठीक नहीं है. इनलोगों के पास संस्कार नाम का चीज नहीं है. ऐसे लोग चुनकर आ जाते हैं. ऐसे लोगों को भगवान बुद्धि दें. 

कई दिनों से सदन में हंगामा

झारखंड विधानसभा में कई दिनों से बीजेपी के विधायक हंगामा कर रहे हैं.आज भी सदन में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा के बाद कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया. इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता घोषित किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी के विधायकों ने मंगलवार को भी सदन में शोरगुल और हंगामा किया था.