ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

ठंड ने तुड़वा दी शादी: अचानक मंडप में बेहोश हो गया दूल्हा, शादी करने से दुल्हन ने कर दिया इनकार

DEOGHAR: शादियां की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। जहां दूल्हे के बेहोश हो जाने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की जिद्द के आगे सभी को झुकना पड़ गया। विवाद

ठंड ने तुड़वा दी शादी: अचानक मंडप में बेहोश हो गया दूल्हा, शादी करने से दुल्हन ने कर दिया इनकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DEOGHAR: शादियां की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। जहां दूल्हे के बेहोश हो जाने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की जिद्द के आगे सभी को झुकना पड़ गया। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। दुल्हन और लड़की पक्ष को किसी गंभीर बीमारी का शक हुआ जिसके कारण शादी टूट गयी। 


मामला झारखंड के देवघर स्थित घोरमारा का है जहां शादी के दौरान ठंड के कारण दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और वो बेहोश हो गया। दूल्हे को देख लड़की पक्ष यह समझने लगे की दूल्हे को मिर्गी आई है। फिर क्या था दूल्हन भी शादी के लिए तैयार नहीं हुई। शादी का कार्यक्रम घोरमारा के सुखाड़ी मंडल गार्डन में था। जहां देवघर के घोरमारा निवासी अनुज की शादी भागलपुर की रहने वाली एक लड़क से होने वाली थी। गाजे-बाजे के साथ बारात बड़े धूमधाम के साथ लगी। बारात में वर और वधू पक्ष के लोगों ने जमकर डांस की। जिसके बाद वरमाला भी धूमधाम के साथ मैरिज गार्ड में खुले आसमान के नीचे हुआ। जिसके बाद सभी ने कई तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा। अब शादी की तैयारी चल रही थी। वर-वधू को मंडल में बिठाया गया। 


तभी अचानक दूल्हा ठंड से कपकपाने लगा और थोड़ी देर बाद वो बेहोश होकर मंडल में ही गिर पड़ा। जिसके बाद वर पक्ष के लोगों ने उसे उठाकर कमरे में ले गये जहां डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने दूल्हे को इंजेक्शन लगाया जिसके बाद करीब एक घंटे बाद उसे होश आया। डॉक्टर ने बताया कि सुबह से खाली पेट रहने के कारण उसे ठंड लग गयी है जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी। दूल्हे के होश में आने के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू करने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी बीच दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। 


दुल्हन ने किसी गंभीर बीमारी का संदेह जताया। कहने लगी की वो शादी नहीं करेगी। दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ी रही। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। रातभर लोग आपस में झगड़ने लगे। अहले सुबह जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने पुलिस के सामने भी शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दुल्हन को लेकर वधू पक्ष अपने घर भागलपुर के लिए रवाना हो गये वही दूल्हा बिना दुल्हन के अपने घर लौट गया। पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा खूब हो रही है। 

टैग्स