ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोल इंडिया के कर्मियों को मिलेगा 64,700 रुपए बोनस, इस दिन पहुंच जाएगा खाते में

RANCHI: कोल इंडिया के कर्मियों को इस दुर्गा पूजा और दीवाली के मौके पर 64,700 रुपए बोनस मिलेगा. इसको लेकर कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच सहमति बन गई है. पिछले साल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: कोल इंडिया के कर्मियों को इस दुर्गा पूजा और दीवाली के मौके पर 64,700 रुपए बोनस मिलेगा. इसको लेकर कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच सहमति बन गई है. पिछले साल से कर्मियों को 4200 रुपए अधिक बोनस मिलेगा. 

5 को पैसा पहुंच जाएगा खाता में

कोयला कर्मियों को बोनस की राशि 5 अक्टूबर तक खाता में जमा हो जाएगा. इसका लाभ करीब कोल इंडिया के तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगा. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कोल इंडिया बोनस रूल्स के मुताबिक बोनस मिलेगा.

श्रमिक नेताओं ने 70 हजार रुपए देने की थी माह

मंगलवार को बैठक में प्रबंधन से श्रमिक नेता 70 हजार रुपए बोनस देने की मांग कर रहे थे. लेकिन बैठक में 64,700 रुपए पर सहमति बनी. श्रमिक नेताओं ने कहा था कि इस साल कोल इंडिया का मुनाफा अच्छा हुआ है. इसलिए अधिक पैसा देना चाहिए.लेकिन प्रबंधन तैयार नहीं हुआ और 64,700 रुपए पर अंत में सहमति बनी. बता दें कि पिछले साल कर्मियों को बोनस 60,500 रुपए मिला था.