ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम हेमंत सोरेन आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, बरहेट के दौरे पर होंगे

RANCHI : झारखंड के कुछ इलाकों में बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज उन इलाकों का दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों

सीएम हेमंत सोरेन आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण, बरहेट के दौरे पर होंगे
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के कुछ इलाकों में बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज उन इलाकों का दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे. दोपहर बाद हेमंत सोरेन ने हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण के लिए निकलेंगे. वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे और उसके बाद बरहेट जाएंगे. बरहट में उन्हें योजनाओं का शुभारंभ करना है. सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद हेमंत सोरेन पार्टी कार्यालय में विश्राम करेंगे और वहीं पर अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे अगले दिन हेमंत सोरेन वापस रांची लौट आएंगे.


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंगलवार को कई अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था. इनमें आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार और कृषि निदेशक सुभाष सिंह शामिल थे. मुख्यमंत्री आज तमाम अधिकारियों के साथ साहिबगंज में बैठक करने वाले हैं.


गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद उधवा प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा हुआ है. दियारा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. लोग उसी जगह पर शरण ले चुके हैं. लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने राहत का काम शुरू कर रखा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इन तमाम तैयारियों की समीक्षा करेंगे.