ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

चेक बाउंस केस : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया समझौता, इतना रकम देने के लिए हुए तैयार

RANCHI : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस केस में ट्रायल फेस कर रहीं शिकायतकर्ता से समझौते को तैयार हो गई हैं। वह 2.50 करोड़ रुपए सूद के साथ देने के लिए राजी हो गईं हैं। उ

चेक बाउंस केस : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया समझौता, इतना रकम देने के लिए हुए तैयार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस केस में ट्रायल फेस कर रहीं शिकायतकर्ता से समझौते को तैयार हो गई हैं। वह 2.50 करोड़ रुपए सूद के साथ देने के लिए राजी हो गईं हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि अमीषा 2.75 करोड़ रुपए पांच किस्तों में देने को तैयार हैं। इस पर अंतिम स्तर की बातचीत जारी है। बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई।


वहीं, शिकायतकर्ता अजय सिंह की वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि अमीषा पटेल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समझौता आवेदन पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके अदालत ने अमीषा पटेल के बयान के लिए अगली सुनवाई की तारीख सात मार्च निर्धारित की है। मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज होने के बाद अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज किया जाना है।


वहीं, समझौता के लिए इसके लिए दोनों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान अदालत के समक्ष देना होगा। फिल्म मेकर रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपए दिया था। लेकिन फिल्म नहीं बनी। इसके बाद अमीषा से पैसे वापस मांगा।


वापसी के लिए जो दो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। दोनों चेक बाउंस हो गया था। जिसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल एवं कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 दर्ज कराया था। उसी मामले में सुनवाई जारी है। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में वह जमानत पर है।

टैग्स