ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

चतरा में TSPC उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य में लगे मशीन को किया आग के हवाले

RANCHI: झारखंड के चतरा में एक बार फिर से टीएसपीसी उग्रवादियों ने तांडव मचाया हैं. टंडवा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के फुलवरिया स्थित 106 नंबर ब्रिज

चतरा में TSPC उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य में लगे मशीन को किया आग के हवाले
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के चतरा में एक बार फिर से टीएसपीसी उग्रवादियों ने तांडव मचाया हैं. टंडवा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के फुलवरिया स्थित 106 नंबर ब्रिज पर उग्रवादियों ने घटना का अंजाम दिया है. निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. साथ ही मजदूरों के साथ मारपीट किया. 


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात एक दर्जन हथियारबंद उग्रवादी निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के फुलवरिया स्थित 106 नंबर ब्रिज पर पहुंचकर जमकर तांडव मचाया. और पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया. और तो और मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की. क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग भी किया. इसके बाद TSPC सब जोनल कमेटी के नाम पर पर्चा छोड़ गया है.


चतरा में TSPC उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन निर्माण कार्य में लगे मशीन को किया आग के हवाले


उग्रवादियों ने पर्चा में कहा है कि सभी भ्रष्ट नेता, जमीन दलाल, कोल माफिया, डीओ होल्डर, ट्रांसपोर्टर और कंट्रक्शन कंपनी सावधान हो जाए. TSPC संगठन सूचित करती है कि क्षेत्र में चल रहे सभी कार्य संगठन से बात किए बिना चालू ना करें. नहीं तो अपने मौत का जिम्मेदार खुद होंगे. वही घटना के बाद पुलिस उग्रवादियों को पकड़ने में लग गई है. पुलिस उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दी है.

टैग्स