ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

चिट्ठी लिखने के बाद चंपई सोरेन को मिला राज्यपाल से मिलने का समय, 5 विधायकों के साथ शाम 5 बजे राजभवन ने बुलाया

DESK: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चंपई सोरेन को राज्यपाल से मिलने का समय मिल गया है। शाम 5 बजे राज्यपाल ने उन्हें राजभवन आने को कहा है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र ल

चिट्ठी लिखने के बाद चंपई सोरेन को मिला राज्यपाल से मिलने का समय, 5 विधायकों के साथ शाम 5 बजे राजभवन ने बुलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चंपई सोरेन को राज्यपाल से मिलने का समय मिल गया है। शाम 5 बजे राज्यपाल ने उन्हें राजभवन आने को कहा है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखा था कहा था कि वे 3 बजे महामहिम से मिलना चाहते हैं। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुलाकात के लिए 5 बजे का समय दिया है। अब शाम 5 बजे राज्यपाल से चंपई सोरेन मिलेंगे। उधर हेमंत सोरेन की पेशी पीएमएलए कोर्ट में हुई। ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन को 10 दिन के लिए रिमांड पर लेने की मांग की है। 


बता दें कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे देने के बाद झारखंड में करीब 18 घंटे से सीएम की कुर्सी खाली है। 31 जनवरी को चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन अभी तक शपथग्रहण का समय नहीं दिया गया। जिसके बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगी थी। उन्होंने कहा था कि राज्य में स्थिर सरकार देने में वो सक्षम हैं। उन्होंने मांग किया कि जल्द ही राज्य में नई सरकार के गठन को हरी झंडी दिखाई जाए।


चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंपई सोरेन ने अपने चिट्ठी लिखा, "सादर निवेदित करना है कि 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आपको इस्तीफा सौंपने एवं आपके द्वारा रात्रि 08.45 में इसे स्वीकार कर लेने के बाद ही मेरे नेतृत्व में आपके समक्ष उपस्थित पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल, जिसमें संयुक्त गठबंधन विधायक दल सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रूप में मैं तथा मेरे साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद के माननीय विधायक सत्यानन्द भोक्ता, सी.पी.आई (एम. एल.) के विधायक विनोद कुमार सिंह तथा झारखण्ड विकास मोर्चा (प्र०) के विधायक प्रदीप यादव शामिल थे।


हम लोगों ने 47 विधायकों के समर्थन के दावे एवं 43 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र आपको सादर समर्पित किया था। यह सरकार बनाने के बहुमत के आंकड़े से अधिक है। यहां यह भी उल्लेख करना उचित होगा कि हमारे साथ सभी 43 विधायक, जिनका हस्ताक्षर समर्थन पत्र में दर्ज है, वो राजभवन के लिए गए थे। लेकिन सभी गेट पर ही रूके रहे, उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। चंपई सोरेन की चिट्ठी का जवाब राजभवन से आ गया है। राज्यपाल ने शाम 5 बजे चंपई सोरेन को राजभवन बुलाया है। 5 विधायक के साथ चंपई सोरेन को राज्यपाल से मिलने के लिए बुलाया गया है।


टैग्स