ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर

चाईबासा में गरजे अमित शाह, कहा- हेमंत सोरेन ने झारखंड को तबाह कर दिया

JHARKHAND: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड में जोरदार स्वागत किया गया। पश्चिम सिंहभूम स्थित चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड मे

चाईबासा में गरजे अमित शाह, कहा- हेमंत सोरेन ने झारखंड को तबाह कर दिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

JHARKHAND: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड में जोरदार स्वागत किया गया। पश्चिम सिंहभूम स्थित चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। वीर नायक पोटो हो जी की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। अमित शाह के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये। मंच को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हेमंत सोरेन से ही यह पूछ दिया कि आपने झारखंड के लिए क्या किया? 


विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड को बर्बाद करने पर तुले हैं। झारखंड की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने झारखंड की भलाई के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि जनता में खुशी हो। उन्होंने हेमंत सोरेन से सवाल किया कि आपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया यह बात झारखंड के लोगों को बता दीजिए। 


अमित शाह यही नहीं रुके आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने भ्रष्ट्राचार के अलावे झारखंड की जनता के लिए कुछ काम नहीं किया। हेमंत ने आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों के हवाले कर दिया। जनजातीय महिलाओं की रक्षा करने के बजाय अपनी वोट बैंक की राजनीति करने लगे। झारखंड में बीजेपी की सरकार जब थी और तब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तब तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन जबसे हेमंत सोरेन की सरकार आई तो सरकारी योजनाओं में लूट खसोट शुरू हो गयी। झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।


अमित शाह ने यह बताया कि अब इस बार जो चुनाव परिणाम आने वाले हैं उससे झारखंड की सरकार बदल जाएगी। सिंहभूम में कमल खिलेगा और पीएम मोदी जी हाथ मजबूत होगा। अमित शाह ने कहा कि चाईबास के लोगों का मूड हमने देख लिया है झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। हमे पूरा भरोसा है कि 2024 में सिंहभूम सीट बीजेपी बहुमत के साथ जीतेगी। इस बार झारखंड वासी सरकार को बदलने जा रहे हैं। 


इस दौरान अमित शाह ने झारखंड में केंद्र सरकार के किये गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना 33 लाख, फसल बीमा योजना 44 लाख, पीएम किसान योजना 27 लाख, 40 लाख शौचालय स्वच्छ भारत अभियान के तहत झारखंड की जनता को मिला। देवघर में एम्स की सौगात दी गयी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है। जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, टाटानगर के धालभूमगढ़, बाबा नगरिया देवघर में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू कराया गया है। आने वाले दिनों में यहां से विमान सेवा भी शुरू हो जाएगा। 


यही नहीं केंद्र सरकार ने पतरातू में पावर प्लांट का निर्माण कराया है। हजारीबाग, दुमका और पलामू में नए मेडिकल कॉलेज भी बनाये गये हैं। केंद्र सरकार ने तो झारखंड के लोगों को इतनी सौगात दी है मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने भ्रष्टाचार को छोड़कर और क्या दिया है? यह सब खुद झारखंड की जनता को भी मालूम है। इसीलिए इस बार झारखंड की जनता ने वहां की सरकार को ही बदलने का मन बना लिया है।  मैं तो विकास कार्यों की एक लंबी सूची लाया हूं लेकिन एक बार हेमंत भाई भी बता दें कि उन्होंने वोटबैंक की राजनीति और आदिवासियों के हितों की अनदेखी के अतिरिक्त क्या किया है? 


अमित शाह ने कहा कि इस बार झारखंड की जनता परिवर्तन करने जा रही है और यहां की निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को बदलने जा रही है।  मोदी जी द्वारा जो फंड आदिवासियों के विकास के लिए भेजा जा रहा है उसको राज्य सरकार यूं लूट नहीं सकती। यहां जमीन हड़पने का जो घोर पाप हो रहा है उसकी हम निंदा करते हैं और भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ संघर्ष करेगी।


हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को 86 हजार करोड़ रुपये किया है और 1 करोड़ आदिवासी भाइयों के घर में पीने का पानी पहुंचाया है।मैं आज झारखंड के लोगों को कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जी के नेतृत्व में, आने वाले कुछ ही दिनों में नक्सलवाद खत्म होगा और झारखंड में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। यहां युवाओं और माताओं-बहनों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। 


खाद्यान, रोजगार और शिक्षा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। अगर नौकरियां देने की हिम्मत नहीं है तो कुर्सी खाली कर दो... भाजपा झारखंड में नौकरी देने का काम कर देगी।आज झारखंड में जनजातीय महिलाओं से जबरदस्ती शादी कर उनकी जमीन को हड़पा जा रहा है। हेमंत जी, वोटबैंक का लालच जनजातीय हितों से ऊपर नहीं हो सकता। झारखंड की जनता जाग चुकी है और अब ये अन्याय नहीं सहा जाएगा।आज झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले सक्रिय हैं... और हेमंत भाई, अपनी किसी जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए जो आप कर रहे हो उसके लिए आपको माफी नहीं मिलेगी।


हमने शिक्षा, रोड, विद्युत... हर क्षेत्र में काम किया था लेकिन हमारे बाद आई सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया। इस राज्य का मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। सभी वीर आदिवासी नेताओं और इस महान भूमि को मेरा सादर नमन। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां चाईबासा में उपस्थित हूं। यहां के वीर जनजातीय नेताओं को मेरे गुजरात समेत पूरा देश सम्मान देता है।


टैग्स