ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

झारखंड: पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में छह लोग

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा में अवैध रूप से हब्बा डब्बा के खेल के जरिए ग्रामीणों को ठगने की कई शिकायतों के बाद उसे बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों के लाठी-डंडे और पत्थर से हमला करने का मामला सामने

झारखंड: पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में छह लोग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा में अवैध रूप से हब्बा डब्बा के खेल के जरिए ग्रामीणों को ठगने की कई शिकायतों के बाद उसे बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों के लाठी-डंडे और पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. 


यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित बदंगांव थाना क्षेत्र का है. जहां गांव वालों ने पुलिस पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी अभिजीत कुमार सहित तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमला करने वाले ग्रामीणों में से 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घायल होने वालों में सहायक अवर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार, आरक्षी रोशन तिर्की भी शामिल हैं.


वही इस हमले की पुष्टि करते हुए SP आशुतोष शेखर ने कहा कि बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव में यह घटना हुई है. ग्रामीण हाट बाजारों में अवैध रूप से होने वाले हब्बा डब्बा के खेल को बंद कराने पुलिस टीम पहुंची तो हब्बा डब्बा संचालक व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस टीम हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश की जारी है. एसपी ने इस दौरान हवाई फायर होने की किसी भी जानकारी से साफ इंकार किया है.

टैग्स