ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

गिरिडीह के व्यवसायी ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट, सिंगापुर के लिए भरी पहली उड़ान

Businessman Suresh Jalan: गिरिडीह जिले के व्यवसायी सुरेश जालान ने 90 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदा है। 10 सीटों वाले इस विमान ने स्विट्ज़रलैंड से उड़कर गिरिडीह हवाई अड्डा यानी बोरो एयरोड्रम पर अपनी पहली लैंडिंग की।

Businessman Suresh Jalan
व्यवसायी ने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Businessman Suresh Jalan: देश के अमीर कारोबारियों में से एक गिरिडीह के सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट खरीदा है।  झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिर्सोस कंपनी के मालिक जालान ने 10 सीटों वाले विमान को 90 करोड़ रुपए खरीदा है। 10 सीटों वाले इस विमान ने स्विट्जरलैंड से उड़कर गिरिडीह हवाई अड्डा यानी बोरो एयरोड्रम पर अपनी पहली लैंडिंग की। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस विमान की पहले पूजा की गई। जिसके बाद विमान ने सिंगापुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरी। आपको बता दें कि कारोबारी सुरेश जालान की कंपनी कार्बनयुक्त कच्चा माल बनाती है। इनका कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है। दावा है कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक है, जिनकी क्षमता दो स्थानों पर 120,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। इसके अलावा, कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, कार्ब्युराइज़र और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है।


आपको बता दें कि सुरेश जालान देश के अमीर कारोबारियों में 299वां स्थान रखते हैं। उनका कारोबार 5 राज्यों में फैला हुआ है। सुरेश जालान राज्य के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं। उनकी उपलब्धियों और सफलता ने न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंड को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता