ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

BJP का स्टीकर लगी गाड़ी से रेड करने पहुंचे थे IT के अधिकारी, CM हेमंत बोले- इन्हें डूब मरना चाहिए

JHARKHAND: आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के दो विधायकों के घर छापेमारी की। विधायक प्रदीप यादव और एमएलए अनूप सिंह के घर जिन दो गाड़ियों से IT के अधिकारी छापेमारी करने पहुं

BJP का स्टीकर लगी गाड़ी से रेड करने पहुंचे थे IT के अधिकारी, CM हेमंत बोले- इन्हें डूब मरना चाहिए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JHARKHAND: आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को झारखंड के दो विधायकों के घर छापेमारी की। विधायक प्रदीप यादव और एमएलए अनूप सिंह के घर जिन दो गाड़ियों से IT के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे थे, उनमें से एक गाड़ी पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। बाद में आनन-फानन में गाड़ी पर से बीजेपी का स्टीकर हटाया गया। इस मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने पलामू में आयोजित सभा के दौरान कहा है कि इन लोगों को डूब मरना चाहिए। 


दरअसल, अनूप सिंह और प्रदीप यादव कांग्रेस के विधायक हैं। दोनों विधायकों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और नेता शिवशंकर यादव के ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची और छापेमारी की। बिहार और झारखंड की टीमों ने गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित ठिकाने पर ये छापेमारी की है।


छापेमारी के लिए पहुंची IT की टीम की दो गाड़ियों में से एक पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। जिसे मुद्दा बनाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने ट्विट कर लिखा है कि ‘झारखंड में IT विभाग का पदाधिकारी भाजपा की गाड़ी में छापा मारने जाते हैं। यह लोग अपना मुंह काला करके घूम रहे हैं और दूसरों को नैतिकता सीखा रहे हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें। संवैधानिक संस्थाओं का चोला पहन कर यह लोग जनादेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। ऐसी सामंतवादी लोगों को पहचान कर रखिये’।


BJP का स्टीकर लगी गाड़ी से रेड करने पहुंचे थे IT के अधिकारी, CM हेमंत बोले- इन्हें डूब मरना चाहिए


बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं गए। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुझे समन मत भेजिए, सीधे गिरफ्तार करके दिखाइये। बीजेपी को लगता है कि जेल में डालकर डरा देंगे। हम इस साजिश का माकूल जवाब देंगे। जनता हमारे साथ है तो कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि CBI और ED का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है। वे हमारी सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकते और हम पांच साल पूरा करेंगे।