ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

विपक्षी एकता की मुहिम पर सरयू राय ने कसा तंज.. कहा-तराजू पर मेंढक तौल रहे हैं नीतीश

RANCHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मजबूती को लेकर मुहिम चला रहे हैं। इसे लेकर वो देश के विभिन्न राज्यों में जा रहे हैं और विपक्ष पार्टियों को एकजुट कर रह

विपक्षी एकता की मुहिम पर सरयू राय ने कसा तंज.. कहा-तराजू पर मेंढक तौल रहे हैं नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मजबूती को लेकर मुहिम चला रहे हैं। इसे लेकर वो देश के विभिन्न राज्यों में जा रहे हैं और विपक्ष पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं। नीतीश कुमार की इस मुहिम पर झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय ने तंज कसा है। सरयू राय ने कहा है कि विपक्षी एकता की कवायद तराजू पर मेढक तौलने जैसा है। 


बता दें कि पिछले दिन ही नीतीश कुमार ओडिशा के सीएम से मिलने के बाद झारखंड आए थे जहां सीएम हेमंत सोरेन से मिले थे। इससे पहले वो राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं से मिल चुके हैं।  नीतीश कुमार लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। नीतीश की एंटी बीजेपी वाली मुहिम को लेकर झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय ने अपने मित्र पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की बात बेमानी है। 


कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है इस नाते वह मांग कर रही है कि पीएम उम्मीदवार उनकी ही पार्टी से हो। कांग्रेस की यह मांग गलत नहीं है। यदि विपक्षी एकता में पीएम उम्मीदवार का चयन होने लगेगा तो मतभेद होना निश्चित है। इस मामले को नीतीश कुमार किस तरह से लेते हैं यह देखने वाली बात है। ये तीन पांच का खेला सामान्य नहीं है।  


सरयू राय आगे कहते हैं कि विपक्षी एकता की कवायद तराजू पर मेंढक तौलने जैसा है। एक बड़ा काम नीतीश कुमार ने उठाया है यह काम इतना आसान नहीं है। यह मुहिम नई नहीं है इससे पहले 1964 में डॉ. राम मनोहर लोहिया और दीन दयाल उपाध्याय ने कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम शुरू की थी इसका नतीजा यह हुआ था कि केंद्र में सरकार नहीं गयी। लेकिन बंगाल से पंजाब तक सरकार बदल गयी।

टैग्स