ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में DSP की वर्दी पहनकर घूमता था ठग, दर्जनों लोगों से कर चुका है 1 करोड़ की ठगी

RANCHI : बिहार में डीएसपी की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले शख्स को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ठग का नाम निवेश कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में न

बिहार में DSP की वर्दी पहनकर घूमता था ठग, दर्जनों लोगों से कर चुका है 1 करोड़ की ठगी
First Bihar
3 मिनट

RANCHI : बिहार में डीएसपी की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले शख्स को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार ठग का नाम निवेश कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में निवेश कुमार पुलिस बहाली का झांसा देकर अबतक दर्जनों लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है. फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


बताया जा रहा है कि बिहार में निवेश डीएसपी की वर्दी पहन कर घूमता था और तो और हमेशा लग्जरी गाड़ी में अपने साथ दो बॉडीगार्डों को रखता था. इतना ही नहीं जहां भी वह रूकता था, वहां पर बॉडीगार्ड ही उसकी गाड़ी का दरवाजा खोलते थे. जब भी निवेश किसी शिकार को लेकर अपनी लग्जरी गाड़ी व बॉडीगार्ड के साथ जब प्रोजेक्ट भवन पहुंचता था तो तैनात गार्ड भी उसे सलामी ठोंकते थे. सलामी ठोकने के लिए उसने गार्ड को मैनेज कर रखा था, सलामी ठोकने के बदले में गार्ड को पैसे भी देता था. ताकि उसके पास आने वालों को भरोसा हो जाए. 


चूंकि निवेश अपने शिकार को प्रोजेक्ट भवन ले जाता था तो इससे भवन के अफसरों की भी उसके साथ सांठ-गांठ होने की आशंका पुलिस जता रही है. फिलहाल निवेश को पिठोरिया निवासी बुजुर्ग शिवदास शर्मा से 30.70 लाख की ठगी के आरोप में जेल भेजा गया है. इसके अलावा झारखण्ड के धुर्वा थाने में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है. धुर्वा थाने में उसके खिलाफ 70 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है. इसके अलावा रांची के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है. 


जानकारी के अनुसार, निवेश ने कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की है. 2018 में उसने कई लोगों से पैसे लेकर अप्रैल 2019 में सभी की ज्वाइनिंग करवाने का वादा किया था. इसके बाद मार्च 2021 तक न तो नौकरी लगी और न ही आरोपित ने उन्हें पैसे ही वापस किए. इसके बाद पीड़ितों ने थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. 

टैग्स