ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

बिहार के बाद झारखंड में भी उठी जातिगत गणना की मांग, सुदेश महतो ने CM को लिखा पत्र

RANCHI : सर्वदलीय बैठक के बाद बिहार में जातिगत गणना का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर दिया है. अब जल्द ही इसकी तैयारी भी शुरू की जाएगी. वही बिहार के बाद झारखण्ड में भी जातिगत गणना की मांग शुरू हो गई है

बिहार के बाद झारखंड में भी उठी जातिगत गणना की मांग, सुदेश महतो ने CM को लिखा पत्र
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : सर्वदलीय बैठक के बाद बिहार में जातिगत गणना का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर दिया है. अब जल्द ही इसकी तैयारी भी शुरू की जाएगी. वही बिहार के बाद झारखण्ड में भी जातिगत गणना की मांग शुरू हो गई है. अब आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने इस संबंध में झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख जातीय जनगणना कराने पर फैसला लेने का आग्रह किया है. 


सुदेश महतो पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार ने नीतिगत मामले के तौर पर फैसला लिया है कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा कोई जातीय जनगणना नहीं होगी. राज्य सरकार को केंद्र के इस फैसले के बाद अपने स्तर पर जातिगत गणना करें. इसको लेकर पहले भी पत्र लिखा गया है. लेकिन अब तक सरकार इस स्तर पर कोई संतोषजनक पहल होती नहीं दिखायी पड़ रही है. 


उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में सरकार ने‌ सर्वदलीय बैठक कर सभी जाति और धर्म के लोगों की गिनती कराने की सहमति बनाई. वहां के राज्य सरकार इस पर होने वाले खर्च भी उठाएगी. जातीय जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर शुरू से ही इसकी जरूरत को गंभीरता से लिया और सर्वदलीय बैठक कर आपसी सहमति बनायी.


टैग्स