ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

बिहार के बाद अब झारखंड में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जितनी बिजली चाहिए उतना का करना होगा रिचार्ज

JHARKHAND: बिहार देशभर में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाने वाला राज्य बन चुका है। बिहार स्मार्ट मीटरिंग में सबसे आगे है जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी

बिहार के बाद अब झारखंड में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जितनी बिजली चाहिए उतना का करना होगा रिचार्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: बिहार देशभर में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाने वाला राज्य बन चुका है। बिहार स्मार्ट मीटरिंग में सबसे आगे है जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। झारखंड में अब तक एक भी उपभोक्ताओं तक स्मार्ट मीटर नहीं लग सका है लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गयी है। 


राजधानी रांची के मेन रोड, कांके रोड, अपर बाजार सहित कई इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। बताया जाता है कि रांची में कुल साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाने की योजना है। लेकिन पहले चरण में 50 हजार  मीटर को प्री-पेड स्मार्ट मीटर में कन्वर्ट किया जाएगा। नये साल से इसकी शुरुआत होगी। 10 जनवरी से इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। डेटा सैंपल सर्वे रिपोर्ट को JBVNL के आईटी सेल ने सही पाते हुए इसे हरी झंडी दिखाई है। 


बता दें कि बिहार में स्मार्ट मीटर लोग घरों में लगाना नहीं चाह रहे थे। आए दिन इसका विरोध किया जाता था। लेकिन जब विभाग ने लोगों के कन्फ्यूजन को दूर किया तब सभी ने अपने-अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिये। अब बिहार देशभर में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाने वाला राज्य बन गया है। स्मार्ट मीटर कई मायने में सुविधाजनक है।


जितना का रिचार्ज करेंगे उतनी बिजली का उपयोग कर पाएंगे एक यह सुविधा है। इसमें रिचार्ज कराने की सुविधा ऑनलाइन या एप के माध्यम से होती है। उपभोक्ता ऑनलाइन अपने बैलेंस की स्थिति जान सकते हैं। ऑनलाइन ही मीटर का स्टेट्स भी जान सकेंगे। एंड्रायड एप सिस्टम से घर में कितना लोड है, इसकी जानकारी भी ली जा सकती है। 

टैग्स