ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

बिहार के बाद अब इस राज्य में धराशायी हो गया भ्रष्टाचार का पुल, पहली ही बारिश में हो गया ध्वस्त

GIRIDIH: बिहार में लगातार पुलों के ध्वस्त होने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलों के गिरने को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। विपक्ष जहां इसे सरकार की नाकामी बता रहा है तो वही सत्ताधारी

बिहार के बाद अब इस राज्य में धराशायी हो गया भ्रष्टाचार का पुल, पहली ही बारिश में हो गया ध्वस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: बिहार में लगातार पुलों के ध्वस्त होने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलों के गिरने को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। विपक्ष जहां इसे सरकार की नाकामी बता रहा है तो वही सत्ताधारी दर इसे विपक्ष की साजिश करार दे रहे हैं। बिहार के बाद अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी पुल धराशायी होने लगे हैं।


दरअसल, गिरिडीह में बिहार-झारखंड की सीमावर्ती इलाके में भेलवाघाटी में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है। घटना फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर स्थित अरगा नदी के ऊपर बन रहे पुल की है। शनिवार को हुई मानसून की पहली बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी के तेज बहाव की वजह से पुल का एक हिस्सा धराशायी हो गया।


साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। पुल निर्माण की जिम्मेवारी जिस एजेंसी को दी गई थी, उसके खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में भ्रष्टाचार की वजह से पुल टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के धराशाही होने में जितना दोष एजेंसी का है उससे कही अधिक जिम्मेवारी सरकार और विभाग की है। सरकार की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है।