ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, बिजली की पोल से टकराई तेज रफ्तार कार

RANCHI: राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि

भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, बिजली की पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार पर सवार चार लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित बरियातू बस्ती की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात काफी तेज गति से जा रही कार ने बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले रूट पर स्थित बरियातू बस्ती के पास बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया था। बिजली के पोल से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

टैग्स