ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

भीड़ के आगे तेजस्वी ने जोड़ा हाथ, बोले...पापा बीमार हैं प्लीज एयरपोर्ट जल्दी जाने दीजिए

RANCHI: रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयर एंबुलेंस से भेजा गया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता रिम्स के बाहर जुटे हुए थे. सभी लालू प्रसाद की एक

भीड़ के आगे तेजस्वी ने जोड़ा हाथ, बोले...पापा बीमार हैं प्लीज एयरपोर्ट जल्दी जाने दीजिए
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयर एंबुलेंस से भेजा गया. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता रिम्स के बाहर जुटे हुए थे. सभी लालू प्रसाद की एक झलक देखना चाहते थे. लेकिन भीड़ के कारण उनको एयरपोर्ट पर ले जाने में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद तेजस्वी ने हाथ जोड़कर भीड़ से आग्रह किया और कहा कि माफ कीजिएगा. पापा बीमार है, उनको जल्दी एयरपोर्ट जाने दीजिए. 

भीड़ से राबड़ी देवी भी हो गई परेशान

तेजस्वी ने कहा कि माफ कीजिएगा. हमलोग बहुत परेशान है. इसलिए जाने दीजिए. आग्रह का थोड़ा असर हुआ. कुछ लोग सामने से हटे तो लालू प्रसाद को रिम्स से एंबुलेंस ने बैठाया गया. इस दौरान राबड़ी देवी भी भीड़ के कारण परेशान हो गई. राबड़ी देवी ने भी बाहर भीड़ से कहा कि अब बस कीजिए. बहुत हो गया जाने दीजिए. 

 कई मंत्री और राजद कार्यकर्ता पहुंचे थे रिम्स

जिस समय लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी चल रही थी. इस दौरान झारखंड सरकार के कई मंत्री और आरजेडी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. कई कार्यकर्ता बिहार से भी लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद पहुंचे हुए थे. सभी लालू की जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे. लेकिन इस भीड़ के कारण काफी लालू परिवार को परेशानी भी उठानी पड़ी. 

टैग्स