ब्रेकिंग
आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे

भारत बंद से पहले औरंगाबाद में नक्सलियों ने उड़ाया टावर, बिहार में हाई अलर्ट

AURANGABAD: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मोबाइल टावर को उड़ा दिया. भारत बंद से पहले नक्सलियों ने यहां अपनी धमक दिखाई है. इसके स

भारत बंद से पहले औरंगाबाद में नक्सलियों ने उड़ाया टावर, बिहार में हाई अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद में एक मोबाइल टावर को उड़ा दिया. भारत बंद से पहले नक्सलियों ने यहां अपनी धमक  दिखाई है. इसके साथ ही पास में स्थित किसान भवन को भी नुकसान पहुंचाया है. 


आपको बता दें मंगलवार से नक्सलियों ने 3 दिवसीय भारत बंद का ऐलान किया है. झारखंड में बड़े नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सलियों ने ये बंद बुलाया गया है.


इसी दौरान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र में अतिनक्सल प्रभावित जुड़ाही गांव के नजदीक मोबाइल टावर को नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया. बता दें लगभग 50 से 60 की संख्या में आए नक्सलियों ने जुड़ाही गांव को चारों तरफ से घेर लिया उसके बाद गांववालों को चुप रहने की धमकी दी. इसके बाद नक्सलियों ने विस्फोट कर मोबाइल टावर को उड़ा दिया. जाने से पूर्व नक्सलियों ने रास्ते पर एम्बुशिंग भी कर रखी थी.


वहीं माओवादियों ने 23 से 25 नवम्बर तक अपने शीर्षस्थ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ भारत बंद बुलाया है. बंद को असरदार बनाने के लिए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 




टैग्स