ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बैंक के बाहर हथियार के बल पर 63 हजार की लूट, ऑइल कंपनी का पैसा जमा करने जा रहा था कर्मी

PALAMU: झारखंड के पलामू में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. यहां पंजाब नेशनल बैंक के डालटनगंज शाखा बैंक की सीढ़ी पर एक व्यक्ति को लूट लिया है. घटना की सूचना मिलने के

बैंक के बाहर हथियार के बल पर 63 हजार की लूट, ऑइल कंपनी का पैसा जमा करने जा रहा था कर्मी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PALAMU: झारखंड के पलामू में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. यहां पंजाब नेशनल बैंक के डालटनगंज शाखा बैंक की सीढ़ी पर एक व्यक्ति को लूट लिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. इसके साथ ही CCTV फुटेज खंगाल रही है.


बताया जा रहा है कि लूट का शिकार व्यक्ति ऑइल कंपनी के पैसे जमा करने बैंक जा रहा था. इसी क्रम में लूट का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.


एक ऑइल कंपनी के कर्मी विशाल कुमार नाम का युवक  के करीब 63 हजार रुपये जमा करने पंजाब नेशनल बैंक के डालटनगंज शाखा में जा रहा था. इसी बीच बैंक की सीढ़ी पर चढ़ते ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और विशाल कुमार को हथियार के बल पर लूट लिया.


इस दौरान अपराधियों ने विशाल कुमार के साथ मारपीट भी की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक सहित फरार हो गए. लूट के बाद विशाल कुमार मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.


टैग्स