ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

सावन में बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शन करेंगे श्रद्धालु, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

RANCHI: सावन में भले ही श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल नहीं चढ़ा सकते हो, लेकिन वह सावन में भगवान का ऑनलाइन दर्शन जरूर कर सकते हैं. इसको लेकर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है.&

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: सावन में भले ही श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल नहीं चढ़ा सकते हो, लेकिन वह सावन में भगवान का ऑनलाइन दर्शन जरूर कर सकते हैं. इसको लेकर हाईकोर्ट  ने आदेश दिया है. 

मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद झारखंड सरकार के पक्ष को सुना. यह  माना की कोरोना संकट के बीच इतने बड़े मेले का आयोजन करना संभव नहीं है. लेकिन याचिका दायर करने वाले के आग्रह पर कोर्ट ने वैष्णो देवी और बालाजी की तर्ज पर ऑनलाइन दर्शन को लेकर आदेश दे दिया.

कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि सावन में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के ऑनलाइन दर्जन की व्यवस्था करें. जिससे भक्त घर बैठे भी सावन में बाबा का दर्शन कर सके. बता दें कि कोरोना संकट के बीच झारखंड सरकार इस बार सावन मेले पर रोक लगा दिया है. सावन में देवघर लाखों लोग बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए पैदल ही जाते हैं.