ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अरुण इक्का वीडियो वायरल मामले में झारखंड सरकार ने जांच कमेटी का किया गठन, IAS राजीव को ED का समन

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंडारी ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाया गया था। उन्होंने सीएम सोरेन क

अरुण इक्का वीडियो वायरल मामले में झारखंड सरकार ने जांच कमेटी का किया गठन,  IAS राजीव को ED का समन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मंडारी ने रविवार को सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाया गया था। उन्होंने सीएम सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का का एक 22 सेकेंड का वीडियो जारी किया था। जिसके बाद भाजपा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। बाबूलाल मंडारी ने कहा, हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। इस बीच अब इस मामले को लेकर जांच को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमिटी का गठन किया गया है।


झारखंड सरकार के तरफ से हेमंत शरण के तत्कालीन प्रधान सचिव अरुण एक्का मामले में जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। सरकार के तरफ से इस जांच समिति कमेटी में झारखंड उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज विनोद कुमार गुप्ता को शामिल किया गया है। सरकार ने एक सदस्य इंक्वायरी कमीशन का गठन किया है। इस जांच कमेटी को 6 महीने के अंदर अपनी सभी तरह की जानकारी पूरी कर सरकार को रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।


इधर, आईएस राजीव कुमार इक्का को ईडी का समन भी जारी हुआ है। ईडी के तरफ़ से विशाल चौधरी प्रकरण में पूछताछ के लिए इनको समन भेजा गया है। इनको आज बुधवार यानी आज रांची के ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  इसके साथ ही  झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रमुख सचिव राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। उनकी जगह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव आईएएस वंदना दादेल को बनाया गया है।