ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

Aqua Joy के पानी में मिला विषैला कैमिकल, बिक्री पर लगा बैन ; मार्केट से वापस करने का आदेश

DUMKA : झारखंड के दुमका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक्वा जॉय धारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। अब इस ब्रांड के बोतल बंद पानी की बिक्री पर

Aqua Joy  के पानी में मिला विषैला कैमिकल, बिक्री पर लगा बैन ; मार्केट से वापस करने का आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DUMKA : झारखंड के दुमका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक्वा जॉय धारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। अब इस ब्रांड के बोतल बंद पानी की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसका कारोबार करने पर कठोर सजा दिया जाएगा। इनके ऊपर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 तहत एक्शन लिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के मदनपुर में संचालित इंडस्ट्री मेसर्स हरि लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोडक्ट एक्वा जॉय धारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है।  इस ब्रांड के बोतलबंद पानी का जो नमूना लिया गया था, उस नमूने को जांचने के बाद राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला कोलकाता ने मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित करार दिया है। जिसके बाद अब इसके बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 36 उपधारा 3(ख) में प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक एक्वा जॉय धारा के किसी तरह के पानी के विक्रय पर रोक लगा दी है। वहीं धारा 28 की उपधारा (1) के तहत एक्वा जॉय धारा के सारे बोतलबंद पानी को 48 घंटे के अंदर बाजार और उपभोक्ताओं से वापस (रिकॉल) कराने का आदेश दिया है। 


आपको बताते चलें कि, राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला कोलकाता ने कहा कि इस ब्रांड के पानी में  कॉलीफार्म बैकटेरिया एवं यीस्ट की मात्रा पायी गयी है। जिससे गंभीर बीमारी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पानी के उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। एक्वा जॉय धारा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी मेसर्स हरि लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मंटू कुमार लाहा है।