ब्रेकिंग
NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?

बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Bihar News: बेगूसराय में बाढ़ और जलजमाव के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है. तेघरा थाना क्षेत्र में मां के साथ सो रहे 7 वर्षीय बच्चे को सांप ने डस लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...

बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में बाढ़ और जलजमाव के बीच सांप-बिच्छुओं का खतरा भी बढ़ गया है. तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड-17 में शनिवार रात जहरीले सांप के डसने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपनी मां के साथ घर में चौकी पर सो रहा था. रात में रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली, लेकिन उस समय परिवार को सांप के काटने का पता नहीं चल सका. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


मृतक की पहचान वार्ड-17 निवासी राजू गुप्ता के 7 वर्षीय बेटे यश कुमार के रूप में हुई है. यश दूसरी कक्षा में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.


जानकारी के अनुसार शनिवार रात यश अपनी मां के साथ घर में चौकी पर सोया हुआ था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया. कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली. परिजनों को उस समय लगा कि शायद बच्चे को किसी चूहे ने काट लिया है.


रोने के कुछ देर बाद यश शांत हो गया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी बेचैनी बढ़ने लगी और तबीयत तेजी से बिगड़ गई. बच्चे की हालत देखकर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर की जांच के बाद परिजनों को बताया कि सांप के डसने के निशान हैं. इसके बाद परिजन वापस घर पहुंचे और सांप की तलाश शुरू की. घर के एक कोने में सांप मिला, जिसे आसपास के लोगों की मदद से मार दिया गया.


परिजनों ने सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस तक लेकर पहुंचे. हालांकि, सांप का पोस्टमार्टम नहीं किया गया.


यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. बेटे की अचानक मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है. मां और पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.