ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Jharkhand Election 2024 : अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदाताओं की लगी कतार

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू है। इस चरण में झारखंड के 12 जिलों के 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चु

Jharkhand Election 2024 : अंतिम चरण की 38 सीटों पर वोटिंग शुरू, मतदाताओं की लगी कतार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू है। इस चरण में झारखंड के 12 जिलों के 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चुनेंगे। चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष, 55 महिला और 1 थर्ड जेंडर हैं। इस चरण में मतदान के लिए 14,218 बूथ बनाए गए हैं। केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है।


जानकारी के अनुसार, सूबे के अंदर दूसरे चरण में 31 मतदान केंद्रों पर जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी, वहीं अन्य बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। तय समय तक कतार में लग जाने वाले मतदाता मतदान के पात्र होंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को ही मतदान कर्मी अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।


झारखंड में अंतिम चरण के लिए बुधवार को संताल परगना की 18 सीट, उत्तरी छोटानागपुर की 18 सीट और दक्षिणी छोटानागपुर की दो सीटों पर मतदान होगा। सुबह 5.30 बजे मॉक पोल शुरू हो गया है। इस दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट में तकनीकी खराबी मिलने पर तत्काल उसे बदला जाएगा। 


सभी मतदान केंद्रों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए होगी। इस चरण में 48 मतदान केंद्रों को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। 239 बूथों का संचालन महिलाएं करेंगी। इसके अलावा 22 मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन और 26 की व्यवस्था की जिम्मा युवा संभालेंगे।


मालूम हो कि दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।