ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

GIRIDIH : दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक शख्स गंभीर रुप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Anamika
2 मिनट

GIRIDIH : दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक शख्स गंभीर रुप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह घटना झारखंड के गिरिडीह के  जीटी रोड की है, जहां तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे खाई में पलट गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर मौत हो गई.  सभी मृतक एक ही परिवार के थे. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  बगोदर थानाक्षेत्र के कुदर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग बाजार जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे खाई में पलट गई. इसमें 55 वर्षीय आसमीन खातून, 45 वर्षीय शेख आजम, 26 वर्षीय मो. आमीर शेख और 24 वर्षीय मो. हसनैन शेख की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक रजा गंभीर रुप से घायल हो गया. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.