ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

अमित शाह ने कहा- झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो पिछड़ा समाज के युवाओं को मिलेगा आरक्षण

PAKUR: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पाकुड़ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. शाह ने कहा कि झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी त

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PAKUR:  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पाकुड़ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. शाह ने कहा कि झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी तो बिना किसी छेड़छाड़ किए हुए पिछड़ा समाज के युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा. 

बीजेपी ने पाकुड़ में किया विकास

शाह ने कहा कि पाकुड़ में बीजेपी की सरकार ने युवाओं के लिए कई कॉलेज खोले. यहां पर विकास के लिए कई काम किया जा रहा है. जल आपूर्ति योजना को लेकर यहां पर काम किया जा रहा है. पाकुड़ में अस्पताल और सड़कें बनाने का काम किया जा रहा है. गरीबों के घरों में शौचालय बनाया जा रहा है. यहां पर बिजली कभी-कभी आती थी, लेकिन झारखंड के गांवों में 20-22 घंटे बिजली आ रही है. गरीब मां के घरों को धुएं से मुक्त कराने का काम इस रघुवर सरकार ने किया है. दुमका में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. दुमका में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है. जिससे यहां के युवाओं को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा. गंगा नदी पर फोर लेन बनाने का काम और बंदरगाह बनाने का काम चालू है. संथाल परगना के 1 लाख 21 हजार लोगों को आवास मुहैया कराया जाएगा.

जबरन धर्मांतरण को बंद कराया

शाह ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के बीच जबरन धर्मांतरण कराने का बड़ा समस्या था. लेकिन रघुवर दास की सरकार ने इस पर रोक लगा दिया हैं. शाह ने कहा कि विकास को लेकर झारखंड मे कई काम किया जा रहा है. देवघर में एम्स बनाया जा रहा है. रांची में कैंसर हॉस्पिटल, पतरातू में थर्मल पावर और फिर से सिंदरी के खाद कारखाना को शुरू कराया गया है. साहिबगंज बंदरगाह से ही कई देशों में व्यापार होता था, लेकिन कांग्रेस ने इसको सुनसान कर दिया. लेकिन पीएम मोदी साहिबगंज को फिर से विकसित कर रहे हैं ताकी यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके है.


झारखंड को संवार रहे हैं पीएम मोदी

शाह ने कहा कि झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और इसको पीएम नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं. यहां पर नक्सलियों के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाता था. लेकिन बीजेपी की सरकार ने नक्सलवाद को 20 फीट नीचे कर दिया हैं. लेकिन मैं हेमंत सोरेन से पूछता हूं कि आप की सरकार में नक्सलवाद क्यों था. क्यों विकास नहीं हो पा रहा था. राहुल गांधी हेमंत सोरेन के कंधे पर बैठकर सवारी कर रहे हैं. 



टैग्स