ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

झारखंड: एम्स परिसर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

DEOGHAR: झारखंड के देवघर स्थित निर्माणाधीन एम्स अस्पताल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। एम्स की मुख्य बिल्डिंग के बगल में रखे कचरे मे

झारखंड: एम्स परिसर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DEOGHAR: झारखंड के देवघर स्थित निर्माणाधीन एम्स अस्पताल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। एम्स की मुख्य बिल्डिंग के बगल में रखे कचरे में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने हालात को काबू में किया। 


बताया जा रहा है कि देवघर एम्स में बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डिंग के पास प्लास्टिक और अन्य कचरों का अंबार लगा हुआ था। इसी कचरे में किसी तरह से आग लग गई और देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को दी गई।


हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों और अन्य कर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग पर मिट्टी और बालू डालकर बुझा दिया। जबतक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंती तबतक आग पर काबू पाया जा चुका था। लोगों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया। बता दें कि बढ़ती गरमी और तेज पछुआ हवा के कारण आए दिन अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

टैग्स