ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चर्चित पूजा सिंघल समेत 15 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। कई नवचयनित अधिकारियों को भ

puja singhal
puja singhal
© puja singhal
User1
3 मिनट

झारखंड सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास झारखंड संचार नेटवर्क लिमिटेड (जेकेएनएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के साथ ही हाल ही में प्रोन्नति पाने वाले छह नए आईएएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। 


इन बड़े अधिकारियों के विभाग बदले गए 

  1. योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव बने
  2. पूजा सिंघल सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव बनीं
  3. कृपानंद झा परिवहन विभाग के सचिव बने अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव बने
  4. सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव विप्रा भाल परिवहन विभाग की सचिव बनीं, परिवहन आयुक्त का भी प्रभार संभालेंगी।
  5. भवन निर्माण विभाग की सचिव अरवा राजकमल खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव बनीं।
  6. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव बने।
  7. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार नियोजन एवं विकास विभाग के सचिव बने।
  8. राजेश्वरी बी वित्त विभाग की विशेष सचिव बनीं।
  9. सौरभ कुमार को झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में वित्त विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  10. कंचन सिंह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनीं।
  11. धनंजय कुमार सिंह वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बने।
  12. सीता पुष्पा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव बनीं।
  13. विजय कुमार सिन्हा झारखंड के उत्पाद आयुक्त नियुक्त किए गए, उन्हें झारखंड राज्य पेय पदार्थ निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी प्रभार मिला।
  14. प्रीति रानी- उद्योग विभाग की संयुक्त सचिव नियुक्त की गईं।
  15. राजेश प्रसाद- माध्यमिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किए गए।

आईएएस पूजा सिंघल झारखंड की चर्चित अधिकारी रही हैं। उन पर मनरेगा घोटाले और अन्य वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लंबे समय तक पदस्थापना का इंतजार करने के बाद अब उन्हें एक महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।